भरुआसुमेरपुर। धरमेश्वर बाबा मुहाल में गुुरुवार रात चोरों ने मकान में सेंध लगाकर डेढ लाख के गहने व नगदी पार कर दी।
महेश चंद्र उर्फ छोटे वर्मा ने पुलिस को बताया कि कि वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। उसकी पत्नी गीता बच्चों संग कस्बे में रहती है। बीती रात वह बच्चों संग कमरे में सो रही थी। तभी चोरों ने मकान में सेंध लगाकर चोरी कर ली। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने कहा कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।