चित्रकूट। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने इटखरी, मकरी, भंभौर और कादरगंज गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं।
विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत बनाना चाहती है। दलित पिछड़ों का भाजपा शासन काल में भला नहीं हो रहा। नौजवान रोजगार नहीं मिल रहा। सपा शासन काल में चित्रकूट जिले में गांव से लेकर शहर तक कई विकास कार्य कराए गए।
सपा जिलाध्यक्षा अनुज सिंह यादव ने कहा कि भाजपा धर्म के सहारे सत्ता में आई है। समाज व लोगों के बीच वैमनस्यता के भाव पैदा कर वोट लिया है। गरीबों के घर व दुकानें बुलडोजर से गिराए जा रहे है। इस मौके पर मान सिंह पटेल, प्रधान सरनाम यादव, चंद्रशेखर यादव, रामसफल यादव, मनोज यादव, जर्नादन पटेल, राजा यादव, रामप्र्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।