फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। कानपुर-आगरा हाईवे पर गांव पिलखर के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पिलखर गांव के पास एक युवक पैदल जा रहा था, तभी पीछे से किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी और फिर रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी इकदिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन जानकारी नहीं दे सका। युवक की उम्र करीब 20 साल है।
विज्ञापन

एसओ इकदिल रणबहादुर सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों को जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें