फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फफूंद रेलवे स्टेशन पर दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी ने शनिवार को फफूंद रेलवे स्टेशन से दो चोर पकड़े हैं। उनके पास से जेवर, नकदी और तीन फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खरबार ने बताया कि आरोपियों के नाम सनम उर्फ दुर्लभ व अक्षय खन्ना हैं। दोनोंं स्टेट बैंक के सामने गिहार कालोनी थाना करहल जिला मैनपुरी के रहने वाले हैं। उनके पास से सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, नथुनी, तीन फोन व 500 रुपये बरामद हुए हैं। सनम पर जीआरपी कानपुर सेंट्रल में व अक्षय खन्ना पर थाना कोतवाली व थाना करहल जनपद मैनपुरी में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह लोग ट्रेनों में चोरी करते थे। ट्रेन धीमी होने पर दरवाजों के पास सीटों पर बैठे यात्रियों के बैग, मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर चेन पुलिंग कर भाग जाते थे। चोरी का सामान राह चलते लोगों को कम कीमत में बेच देते थे। शातिरों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई नरेंद्र सिंह, एसआई जयकिशोर, शैलेश निगम, जितेंद्र कुमार, पवनेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें