फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपती व बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द निवासी विवेक कुमार बाइक पर पत्नी रजनी, पुत्र विशाल, पुत्री तान्या को बैठाकर गुरुवार की दोपहर ढाई घाट मेले से वापस आ रहे थे। पंचाब चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें विवेक सहित चारों लोग घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर को तेजी से भगा ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पीछा करके चालक का पकड़कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें