फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद एटा में हुए हादसे में एक युवक घायल भी हुआ। सभी लोग रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी शन्नो बेगम की सास का इंतकाल हो गया। सूचना पर मोहल्ला गढ़ी निवासी भाई जावेद खान (62) गुरुवार को मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी रिश्तेदार रफीक (65) उसकी पत्नी बेबी(59), पुत्र सोनू के साथ दिल्ली से गुरुवार की सुबह आ रहे थे।
जनपद एटा के थाना पिलुआ के पास ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी। कार में सवार जावेद खान व रफीक की मौके पर ही माैत हो गई। बेबी व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बेबी ने भी दम तोड़ दिया। तीन मौतों की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। जावेद के पुत्र फिरोज, महताब, साहब व पत्नी जलीशा को रो- रो कर हाल बेहाल था। रफीक के दूसरे पुत्र मोनू का भी हाल बेहाल था। दोनों परिवार के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें