फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधायक के इशारे पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

Mon, 30 Jan 2023 02:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिव्यांग राममोहन मिश्रा द्वारा भू-माफिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर दिया जा रहा धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक किशनी के इशारे पर प्रशासन भू- माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल का भी संरक्षण प्राप्त है। लेखपाल के नहीं हटने और भू-माफिया का कब्जा नहीं हटने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन



छह दिन से राममोहन मिश्रा साथियों के साथ कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि मंछना की लगभग 125 बीघा जमीन को पूर्व डीएम प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, महेंद्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यकाल में भू माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर प्राइमरी पाठशाला मंछना के सुपुर्द कर दी थी। उनका तबादला होने के बाद भू माफिया ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया है।


उनका आरोप है कि विधायक किशनी के इशारे पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। भू माफिया को क्षेत्रीय लेखपाल का भी संरक्षण मिला हुआ है। जब तक क्षेत्रीय लेखपाल को और भू माफियाओं का कब्जा नहीं हटाया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें