फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेल जीवन के लिए जरूरी, बच्चों का होता है शारीरिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 21, 22, 23 प्रेषित है-
विज्ञापन

सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का जिला स्टेडियम में हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने सांसद खेल प्रतिस्पर्धा शुरू की है। जिससे हर इलाके के खिलाडिय़ों को प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। गांव से लेकर शहर तक खेल की प्रतिस्पर्धा आयोजित हों। खेल जीवन के लिए जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास होता है। सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन जिले की सभी तहसीलों व ब्लॉक स्तरों पर किया गया।
सांसद जनपद स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतिस्पर्धा के समापन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने बैंड द्वारा अतिथियों को सलामी दी। सांसद राजवीर सिंह ने मशाल प्रज्जवलन के बाद छात्र जितेंद्र के द्वारा स्टेडियम का चक्कर लगाकर प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया गया। सांसद ने सहावर और पटियाली की क्रिकेट टीम के बीच टॉस कराया। उसके बाद सांसद ने क्रिकेट शॉट लगाते हुए मैच का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूलों के छात्र छात्राएं खेल के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। इस मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य स्नातक क्षेत्र आगरा मानवेंद्र सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, सीडीओ सचिन कुमार, बीएसए राजीव कुमार, डीआईओएस एसपी सिंह, डीपीआरओ देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह, कृष्णा राजपूत, राजवीर सिंह भल्ला, शरद गुप्ता, नीरज शर्मा, कुलदी प्रतिहार, डॉ. खूब सिंह लोधी, प्रशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें