फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो की पार्श्वी का विश्वकप में डंका, फिर बनी प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


ग्रेनो की पार्श्वी का विश्वकप में डंका, फिर बनी प्लेयर ऑफ द मैच

-अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके तीन विकेट
-फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, रविवार को इंग्लैंड से होगा मुकाबला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो की पार्श्वी चोपड़ा का अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप में डंका जारी है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पार्श्वी ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। लगातार दूसरे मैच में पार्श्वी प्लेयर ऑफ द मैच बनी हैं। रविवार को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। पार्श्वी की सफलता से परिजनों के साथ देशवासी काफी खुश हैं। नामी क्रिकेटर सोशल मीडिया पर पार्श्वी की फिरकी गेंदबाजी की काफी तारीफ कर रहे हैं।
शुक्रवार को अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन पर रोक दिया। गेंदबाजी में पार्श्वी चोपड़ा ने कमाल किया और 20 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर न्यूजीलैंड के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। पार्श्वी ने न्यूजीलैंड की कप्तान, विकेटकीपर के साथ एक अन्य बल्लेबाज का विकेट लिया। जो अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली तीन खिलाड़ी भी रहीं। जवाब में भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहली बार अंडर-19 महिला विश्वकप खेला जा रहा है। उसके फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम के रूप में भारत का नाम दर्ज हो गया है। वहीं, जीत के बाद सोशल मीडिया पर पार्श्वी को काफी तारीफ मिल रही हैं।
विज्ञापन

थकान के बाद भी जी-जान से खेली मैच
पार्श्वी के पिता ने बताया कि अभ्यास के कारण पार्श्वी काफी थक चुकी थीं। कोच ने मैच से पहले पार्श्वी से पूछा था, लेकिन पार्श्वी ने महत्वपूर्ण मैच को खेलने का फैसला लिया और जी-जान से खेला। वह अपने प्रदर्शन से काफी खुश है। अब उसकी नजर फाइनल पर है। फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन कर पार्श्वी देश को विश्व चैंपियन बनाना चाहती हैं। देश के लोगों का उनको काफी समर्थन मिल रहा है।
विश्वकप में पार्श्वी के प्रदर्शन पर एक नजर
मैच बनाम गेंदबाजी
पहला दक्षिण अफ्रीका 4-0-15-1
दूसरा यूएई 4-0-13-1
तीसरा नहीं खेली
चौथा ऑस्ट्रेलिया 2-0-11-0 (सुपर-6 मैच)
पांचवां श्रीलंका 4-1-5-4 (सुपर-6 मैच)
छठा न्यूजीलैंड 4-1-20-3 (सेमीफाइनल)
आईपीएल टीमों ने साधा संपर्क
इस साल पहली बार महिला आईपीएल होगा। टीमो की नीलामी हो चुकी है। खिलाड़ियों की नीलामी भविष्य में होगी। उससे पहले ही टीमों ने खिलाड़ियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। विश्व कप में प्रदर्शन को देखकर पार्श्वी से भी कई टीमों ने संपर्क किया और उसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। बेटी की सफलता से परिजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन

मैच के बाद बोली पार्श्वी

मैं बहुत खुश हूं। सेमीफाइनल बड़ा मैच है जो काफी अच्छा रहा। आज गेंद हाथ से फिसल रही थी। मेरा लक्ष्य विकेट टू विकेट गेंदबाजी करना और गेंद खाली निकालना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें