फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छुट्टी के दिन उम्मीद से कम पहुंचे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो
विज्ञापन



छुट्टी के दिन उम्मीद से कम पहुंचे दर्शक
-मेला परिसर में नहीं दिखी भीड़, पार्किंग स्थल में वाहनों की संख्या अधिक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद उम्मीद से कम संख्या में दर्शक पहुंचे। किसी भी गेट पर भीड़ दिखाई नहीं दी और प्रवेश के लिए लाइनें भी नहीं लगीं। हालांकि पार्किंग फुल होने के कारण शाम एक्सपो मार्ट के आसपास सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। उधर, मेले में विभिन्न कंपनियों ने अपने पवेलियन की ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया।
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में शनिवार को एक लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। ऐसे में रविवार को आयोजकों और पुलिस ने करीब सवा से डेढ़ लाख दर्शकों के पहुंचने का अनुमान लगाया था़ लेकिन 90 से 95 हजार दर्शक ही पहुंचे। हालांकि सुबह से दर्शकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। एक्सपो मार्ट में दर्शक शनिवार की तुलना में कम थे, लेकिन बाहर पार्किंग स्थल वाहनों से भरने के बाद यातायात व्यवस्था बिगड़ी जरूर दिखी। पार्किंग में करीब 10 हजार वाहनों को ही पार्क किया जा सकता है। कंपनियों ने पवेलियन में खेल व अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कई कंपनियों ने बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें