फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सपो मार्ट के आसपास जाम ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

एक्सपो मार्ट के आसपास जाम ने किया परेशान
ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो शुक्रवार से आमजन के लिए खुलेगा। इससे पहले ही बृहस्पतिवार को एक्सपो मार्ट जाने वाला मार्ग बाधित दिखाई दिया। एक्सपो मार्ट के आसपास सड़क पर बड़ी संख्या में खड़े वाहनों से जाम के हालात बन गए। इसके अलावा दिशा सूचक बोर्ड की कमी से भी लोगोें को एक रास्ते से दूसरे रास्तों पर जाने में परेशानी हुई। परी चौक से सूरजपुर मार्ग पर जाम की स्थिति कई बार उत्पन्न हुई। हालांकि इस समस्या का ट्वीट करने के बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने क्रेन आदि की मदद से सड़क किनारे खड़े वाहन हटाकर समस्या का निस्तारण किया। इधर, परी चौक-सूरजपुर मार्ग पर पहले ही वाहनों का दिन भर दबाव रहता है। इस मार्ग से एक्सपो मार्ट आनेजाने वाले रास्ते पर चारों तरफ से वाहनों का दबाव रहता है। इसके चलते यहां भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यहां यातायात पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें