फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

- शिकायत पर मामले की जांच में जुटी पुलिस
दनकौर (संवाद)। क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पिता की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी पड़ोस के गांव स्थित स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। उसके साथ गांव की करीब 10 लड़कियां भी वहां पढ़ने जाती हैं। गांव के पास बने बिजलीघर के पास कुछ मनचले रोजाना लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शुक्रवार को बेटी ने इसकी जानकारी दी, तो शनिवार को खुद बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि बिजली घर के पास खड़े लड़के अन्य छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। देर होने के डर से वह बेटी को कॉलेज लेकर चले गए। जब वह लौटे तो आरोपी जबरन उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। पीड़ित का कहना है कि जब तक दबंगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह बेटी को कॉलेज नहीं भेजेंगे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें