फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मासूम भाई-बहन के साथ अधेड़ पड़ोसी ने किया डिजिटल रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम भाई-बहन के साथ अधेड़ पड़ोसी ने किया डिजिटल रेप
विज्ञापन

-परिजन की शिकायत पर 55 साल के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- आरोपी पर दुष्कर्म, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। कस्बे में मासूम भाई-बहन के साथ अधेड़ पड़ोसी ने डिजिटल रेप किया। बाद में आरोपी को परिवार के लोगों ने उसके घर से ही धर दबोचा और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भाई-बहन का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने जेल भेज दिया है।


कस्बा निवासी दंपती शुक्रवार को ड्यूटी पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए देर शाम पड़ोसी राशिद (55) उनके घर पहुंच गया। आरोपी ने उनके सात वर्ष के बेटे और छह वर्ष की बेटी के साथ डरा धमकाकर डिजिटल रेप किया और परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। परिजन जब घर पहुंचे तो दोनों बच्चों ने रो-रोकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन और आसपास के निवासी आरोपी के घर पहुंचे और उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है डिजिटल रेप


ऐसा यौन उत्पीड़न जो उंगली, अंगूठा तथा पैर की उंगली के माध्यम से किया जाता है, उसे डिजिटल रेप कहते है। यहां डिजिट का मतलब उंगली से माना गया है। साधारण भाषा में कहें तो यौन उत्पीड़न के लिए हाथ या पैर की उंगलियों का इस्तेमाल करने की क्रिया को डिजिटल रेप कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें