फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोरिनी, चेतक, हाथी...नाम बयां कर रहे वाहनों की खूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

मोरिनी, चेतक, हाथी...नाम बयां कर रहे वाहनों की खूबी
- मॉडल, टैग लाइन ही नहीं कंपनी के नाम भी बने आकर्षण का केंद्र

- बजाज ने टैग लाइन हैंडल विदाउट केयर से बाजार में दी दस्तक
जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो-2023 में कई वाहनों के नाम भी उनकी खूबियां बयां कर रहे हैं। किसी कंपनी ने वाहन की मजबूती तो किसी ने बेहतर फीचर दर्शाने के लिए आकर्षक नाम दिए हैं। किसी कंपनी ने अपने मॉडल का नाम विलुप्त हो चुके शक्तिशाली मैमथ हाथी तो किसी ने मोरिनी रखा है। पशु-पक्षियों से जुड़े वाहनों के मॉडल के नाम भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, बजाज ने लंबे समय बाद नए ईवी स्कूटर के साथ दस्तक दी है और इसका टैग लाइन हैंडल विदाउट केयर रखकर लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास किया है।
छोटे हाथी को टक्कर देगा मैमथ हाथी
हेक्साल कंपनी ने मैमथ-एम के नाम से एक चार टायर का ऑटो लांच किया है। बाजार में टाटा कंपनी का ऐस छोटा हाथी के नाम से पहचान बना चुका है। विलुप्त हो चुके मैमथ हाथी के नाम पर चार पहियों के ऑटो का नाम रखकर कंपनी ने इसे अधिक ताकतवर दिखाने का प्रयास किया है। इस वाहन में स्पेस अधिक है। इससे ये अधिक सामान ढो सकेगा। इसमें आगे ऑटो के एक पहिये की जगह दो टायर देकर इसे पलटने से बचाने का दावा किया जा रहा है। ईवी वाहन कम खर्च में चलेगा। इसमें एक फर्स्ट एड बॉक्स भी दिया गया है।
विज्ञापन

मेटल बॉडी के साथ पेश किया ईवी स्कूटर
बजाज ने एक बार फिर बाजार में दस्तक देते हुए अपने चिरपरिचित चेतक मॉडल ईवी स्कूटर को लांच किया है। इसका टैग लाइन हैंडल विदाउट केयर दिया गया है। ईवी स्कूटर व स्कूटी अधिकांश प्लास्टिक बॉडी में उपलब्ध होते हैं। लेकिन चेतक की बॉडी मेटल की है। इसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 90 किलोमीटर तक चल सकता है।
एसी वाला ऑटो देगा कार का अनुभव
ओएसएम कंपनी ने एसी वाला म्यूज नाम से ई-ऑटो लांच किया है। इसकी बॉडी मेटल की है। इसमें सफर करने वाले लोगों को कार जैसा अनुभव होगा। इस ऑटो की कीमत चार से पांच लाख रुपये बताई गई है। एक बार चार्ज होने पर ये 100 किलोमीटर तक चल सकता है। सामान्य ऑटो में मामूली टक्कर होने पर भी सवारों को गंभीर चोट लगती है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसकी मेटल और अधिक स्पेस वाली बॉडी सवारों को सुरक्षा व आराम देगी।
विज्ञापन

वीर आएगा दुश्मनों से लड़ने और जंगलों में भी काम
प्रवेग कंपनी ने कस्टोमाइज्ड वीर नाम का वाहन पेश किया है। इसे सैनिकों और वन अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये ईवी वाहन 500 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें आरआर कैमरा लगा हुआ है, जिससे रात को भी देखा जा सकता है। इसमें नेविगेशन और एडास की भी सुविधा दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें