फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोरखपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ सांडों की लड़ाई में मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडों की लड़ाई में गई बाइक सवार की जान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात दो सांडों की लड़ाई के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची फेज-दो कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोरखपुर के गोला बाजार निवासी अभिषेक कुमार हौजरी कांप्लेक्स स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह कंपनी से अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर याकूबपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनएसइजेड मेट्रो स्टेशन के पास दो सांडों की आपस में लड़ाई हो रही थी, जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था चरमराई हुई थी। अभिषेक वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान सांडों ने उन्हें टक्कर मार दी। एक सांड का सींग अभिषेक की गर्दन में घुस गया। चीख सुनकर राहगीर मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अभिषेक की मौत हो गई थी। जानकारी मिलने पर परिजन गोरखपुर से नोएडा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें