ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेकेंड इनिंग क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-20 में मायवुड्स स्टैलियन्स ने ब्लेज बटालियन को सात विकेट से हराया। ब्लेज बटालियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 146 रन बनाए। गोल्डी नागर ने 41 रन बनाए। जवाब में मायवुड्स स्टैलियन्स ने तीन विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रीनिवास ने 57 रन की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।