फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: अनसुलझी है बेबाक पत्रकार श्वेता यादव की मौत की गुत्थी, 16 वीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

Fri, 25 Nov 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

श्वेता यादव पत्रकारिता के साथ पीएचडी भी कर रहीं थीं। श्वेता यादव यूट्यूब चैनल चलाने के साथ ब्लॉग भी लिखती थीं। 
विज्ञापन
पत्रकार श्वेता यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट निवासी बेबाक पत्रकार श्वेता यादव (35) की मौत की गुत्थी चार दिन बाद भी अनसुलझी है। 22 नवंबर मंगलवार तड़के ईकोविलेज-3 सोसाइटी की 16वीं मंजिल से कार पर गिरकर श्वेता यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया है कि श्वेता ने खुदकुशी की है और परिजन ने भी इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन


श्वेता यादव पत्रकारिता के साथ पीएचडी भी कर रहीं थीं। श्वेता यादव यूट्यूब चैनल चलाने के साथ ब्लॉग भी लिखती थीं। श्वेता का विवाह चार साल पहले बिहार के नालंदा निवासी सुभाष से हुआ था। उनकी तीन साल की एक बच्ची है। वह पति और बेटी के साथ फ्लैट में रह रही थीं। पुलिस का कहना है पति-पत्नी मामूली विवाद रहता था। मंगलवार की देर रात तक श्वेता और सुभाष के लोगों बालकनी में देखा था। बालकनी और रसोई से पुलिस ने एक-एक गिलास बरामद किया है। 

पुलिस की सूचना पर जालौन निवासी परिजन भी ग्रेनो वेस्ट पहुंचे लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्होंने लिखकर दिया है कि इस मामले में उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी। लेकिन उनकी लेखनी और बेबाक शैली को लोग काफी पसंद करते थे। यही कारण है कि श्वेता की मौत के बाद और पुलिस के खुदकुशी का दावा लोगों के गले नहीं उतर रहा। उनके परिचित व प्रशंसक उनकी मौत की वजह जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौत के पीछे साजिश की भी आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


सब कुछ बरदाश्त कर सकती हूं रिश्तों में झूठ नही
श्वेता यादव ने अपने फेसबुक बायो में लिखा है सब कुुछ बरदाश्त कर सकती हूं लेकिन रिश्तों में झूठ नहीं। इसके अलावा व फेसबुक पर भी काफी लंबे ब्लॉग लिखती थीं। उन्होंने अपनी मौत से एक दिन पहले भी अपने एक साथी की कहानी भी फेसबुक पर पोस्ट की थी। वे अपनी मासूम बेटी के संबंध में भी अक्सर पोस्ट करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें