दनकौर (संवाद)। कस्बे के श्री द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में चल रहे 102वें मेले में रविवार को पारसी थियेटर में स्थानीय कलाकारों द्वारा वीर अभिमन्यु नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिमन्यु की वीरता को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। मंगलवार को मेले में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 साल से अधिक के बच्चे भाग लेंगे। आयोजक सोनू वर्मा व मुकेश जैन ने बताया कि अभिमन्यु की भूमिका दक्ष और गोपाल योगी ने दुर्योधन का रोल निभाया। साथ ही मोनू गर्ग गुरु द्रोणाचार्य व श्री कृष्ण की भूमिका सचिन गोयल रहे।