फोटो
ग्रेटर नोएडा।
एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट और प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। हिट एंड रन मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा। विद्यालय वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा और पीएम राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार दिलाने को कहा। साथ ही अवैध पार्किंग, नशे में ड्राइविंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ब्यूरो