Iमसूरी पब्लिक स्कूल अपना 59वां स्थापना दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह एक अक्तूबर को आयोजित करेगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) डाॅ. वीके अहलूवालिया मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें बच्चों की ओर से तैयार की गई वस्तुएं रखी जाएंगी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या भावना गौतम, पूनम सिंह, संदीप राणा, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे। I