फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से गुजर रहे मुस्लिम गोपालकों ने सीएम को लिखा पत्र-अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से गुजर रहे मुस्लिम गोपालकों ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मुस्लिम गोपालकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें सरकार से सहयोग नहीं मिलने के कारण महंगाई के इस दौर में परेशानी हो रही है। झिमरावट गांव में कासम की चार पीढ़ी गोपालन करती आ रही है। गोपालक कासम का कहना है कि महंगाई के दौर में गाय के लिए चारा का संकट है। गायों को पालने में बुजुर्गों से मिली दो एकड़ जमीन गिरवी रखनी पड़ी लेकिन वे इससे पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसी तरह की मदद नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। गायों के दूध को मजबूरी में पानी के भाव में बेचना पड़ रहा है। गोपालन से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपमंडल के गांव झिमरावट में बड़ी संख्या में मुस्लिम गोपालक हैं। गाय पालने का कार्य उनके पूर्वजों से मिला है। गांव में एक दर्जन गोपालकों के पास आज भी लगभग 600 गाये मौजूद हैं। गोपालकों का कहना है कि सरकार गोशालाओं की गायों के लिए आर्थिक सहायता कर रही है। गायों की बीमारी, चारे की कमी व दूध का भाव कम मिलना तीन कारण गोपालकों के सामने ऐसे हैं जिसने उन्हें आर्थिक तंगी में डाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें