नोएडा। सैनफोर्ट प्री स्कूल में चल रहे दो दिवसीय उड़ान कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का आकर्षण बच्चों की प्रस्तुत संगीतमय नाटक रहा जिसमें वसुधैव कुटुम्बकम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रहा। संगीत और कहानी के माध्यम से बच्चों ने सह-अस्तित्व, सहयोग और साझा जिम्मेदारी जैसे विचारों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर रखा। इस अवसर पर सैनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स स्नेहा राठौर खंडेलवाल ने कहा उड़ान हमारे लिए सोलह वर्षों की यात्रा का प्रतिबिंब है। बच्चों को अपने तरीके से इतने अर्थपूर्ण विचार व्यक्त करते देखना हमें यह याद दिलाता है कि प्रारंभिक शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो