पर्थला गोलचक्कर के पास से दबोचा, परिवार की हत्या की थी साजिश
हत्या के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट
वीडियो में खुद के आत्महत्या कर लेने का कर रहा था दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला में प्रेमिका की मां पूनम (55) की घर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपराध शाखा ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित कौशिक (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, मृतका के घर की चाबी और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि प्रेमिका और परिवार को खत्म करने की नियत से आरोपी आया था। वारदात के समय पूनम की घर पर मौजूद थी। उसने फोन कर गर्लफ्रेंड को घर बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद आरोपी मां की हत्या कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 5 जुलाई को शास्त्री नगर में हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम को वहां पर महिला केशव के अलावा वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। जांच में पुलिस को पता चला कि पूनम की बेटी के प्रेमी अंकित ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, अंकित और पूनम की बेटी 12 अप्रैल 2023 को एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद से लगातार आरोपी परिवार को धमका रहा था। इस बीच पुलिस को इंस्टाग्राम पर आरोपी का एक वीडियो भी मिला। इसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसका कहना था कि प्रेमिका ने उससे बहुत गलत किया। वीडियो में आरोपी खुद भी आत्महत्या की बात कर रहा था। इस दौरान इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी, राॅबिन त्यागी व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि आरोपी नोएडा के गांव बहलोलपुर के पास पर्थला गोलचक्कर के पास आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन परिवार व प्रेमिका ने दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद बदला लेने के लिए उसने मोहित से पिस्टल व 20 गोलियां खरीद लीं और पूनम के घर पहुंच गया। पूनम घर में अकेली थी, उसने दबाव बनाया कि वह बेटी को घर बुलाए, लेकिन बेटी ने घर आने से मना कर दिया। बाद में आरोपी पूनम के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। इस दौरान वह देहरादून और हरिद्वार में छिपा रहा। नोएडा आते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया गया।
हत्या के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट
वीडियो में खुद के आत्महत्या कर लेने का कर रहा था दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला में प्रेमिका की मां पूनम (55) की घर में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपराध शाखा ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित कौशिक (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, मृतका के घर की चाबी और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि प्रेमिका और परिवार को खत्म करने की नियत से आरोपी आया था। वारदात के समय पूनम की घर पर मौजूद थी। उसने फोन कर गर्लफ्रेंड को घर बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद आरोपी मां की हत्या कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 5 जुलाई को शास्त्री नगर में हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम को वहां पर महिला के शव के अलावा वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। जांच में पुलिस को पता चला कि पूनम की बेटी के प्रेमी अंकित ने वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, अंकित और पूनम की बेटी 12 अप्रैल 2023 को एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद से लगातार आरोपी परिवार को धमका रहा था। इस बीच पुलिस को इंस्टाग्राम पर आरोपी का एक वीडियो भी मिला। इसमें आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की। उसका कहना था कि प्रेमिका ने उससे बहुत गलत किया। वीडियो में आरोपी खुद भी आत्महत्या की बात कर रहा था। इस दौरान इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी, राॅबिन त्यागी व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि आरोपी नोएडा के गांव बहलोलपुर के पास पर्थला गोलचक्कर के पास आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन परिवार व प्रेमिका ने दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद बदला लेने के लिए उसने मोहित से पिस्टल व 20 गोलियां खरीद लीं और पूनम के घर पहुंच गया। पूनम घर में अकेली थी, उसने दबाव बनाया कि वह बेटी को घर बुलाए, लेकिन बेटी ने घर आने से मना कर दिया। बाद में आरोपी पूनम के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। इस दौरान वह देहरादून और हरिद्वार में छिपा रहा। नोएडा आते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया गया।