फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू से कई वार कर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को रंजिश में वारदात का शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को रंजिश की वजह से हत्या करने का शक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 9.59 बजे नरेला पुलिस को सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल से एक व्यक्ति को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उसकी पहचान नूर खान उर्फ फाइटर (32) के रूप में हुई। वह पत्नी और बच्चों व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ सेक्टर ए-6, नरेला में रहता था।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि वह बेटे की दवा लेने के लिए घर से निकला था। कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार वालों को बताया कि उसे किसी ने चाकू मार दिया है। उसके गर्दन, छाती, पेट और जांघ पर आठ से नौ चाकू से वार किए गए थे। परिवार वालों ने समीर नाम के युवक पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने समीर के घर पर जब छापेमारी की। वह घर पर नहीं मिला। पुलिस परिवार से उसके ठिकानों पर दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें