फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल के बाद दी जान: अनुज ने कहा- लड़की शिकायत दे दे तो सबूत देते थक जाओगे; मैंने साक्ष्य दिए और सच बताया, पर..

Sat, 20 May 2023 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

शिवनादर विवि में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी करने वाले छात्र ने एक वीडियो में कहा है कि नेहा ने उसके खिलाफ परेशान करने की शिकायत विवि में की थी। उसने कहा है कि एक बार लड़की शिकायत दे दे और रोकर दिखा दे तो तुम सबूत देते-देते थक जाओगे। मैंने सबूत दिए और पूरी सच्चाई बताई, लेकिन किसी ने नहीं सुना। 
विज्ञापन
अनुज का आखिरी वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा की शिवनादर विवि में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी करने वाले छात्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। करीब 23 मिनट के वीडियो में अनुज अपना बचाव करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में अनुज ने कहा है कि नेहा ने उसके खिलाफ परेशान करने की शिकायत विवि में की थी। उसने कहा है कि एक बार लड़की शिकायत दे दे और रोकर दिखा दे तो तुम सबूत देते-देते थक जाओगे। मैंने सबूत दिए और पूरी सच्चाई बताई, लेकिन किसी ने नहीं सुना। 

अनुज की बात से इस बात को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जब छात्रा ने अनुज के खिलाफ शिकायत की, अनुज ने भी सफाई दी। तब विवि की कमेटी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना देने या कोई अन्य ठोस कदम क्यों नहीं उठा पाई।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के शिवनादर विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर अमरोहा के छात्र अनुज ने सहपाठी छात्रा स्नेहा चौरसिया (नेहा) की गोली मारकर हत्या कर दी। अनुज ने पहले छात्रा को गले से लगाया और फिर उसके सीने व पेट में दो गोलियां मारीं। इसके बाद आरोपी छात्र ने बॉयज हॉस्टल में जाकर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस को अनुज के जीमेल अकाउंट से एक 23 मिनट का वीडियो भी अपने कब्जे में लिया है।

वीडियो में अनुज ने स्नेहा के कत्ल की वजह के बारे में विस्तार से बताया है। यह वीडियो कब का है, यह तो स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि इससे यह साफ है कि वह स्नेहा की हत्या की प्लानिंग वह पहले ही कर चुका था। क्योंकि, वीडियो में वह कह रहा है कि उसे उसके किए की सजा भुगतनी होगी।

'मैं उसे सच्चा प्यार करता हूं, वो मुझे धोखा दे रही थी'
स्नेहा के संपर्क में आने के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन अचानक उसके बर्ताव में बदलाव होने लगे। मैं समझ नहीं पा रहा था कि आखिरकार स्नेहा को हो क्या गया है। मैंने स्नेहा से उससे पूछने की कोशिश भी की, लेकिन वह कुछ बताती नहीं थी। एक दिन वह रो रही थी, जब मैंने उससे रोने की वजह पूछी तो उसने जवाब दिया कि रसोई घर में काम करने वाले आशुतोष पांडेय नामक लड़के से उसका रिश्ता था। अब वह लड़का उसको परेशान कर रहा है। तब महसूस हुआ कि वह मुझे धोखा दे रही थी, लेकिन उससे सच्चा प्यार करता था। इसलिए मैंने उसके दुख दर्द को समझा।

वीडियो का ईमेल मिलने पर शुरू हुई थी अनुज की तलाश

बताया गया है कि अनुज ने यह वीडियो विवि प्रबंधन को बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे ईमेल किया था। जानकारी होने पर अनुज की तलाश शुरू हुई थी। अनुज का शव दूसरे कमरे में मिला था। अनुज ने वीडियो कब और कहां बनाया, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह था मामला

कानपुर के ओमनगर निवासी छात्रा स्नेहा चौरसिया और अमरोहा के सोनगढ़ गांव निवासी अनुज कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित शिव नादर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी थे। अनुज और स्नेहा में काफी समय से गहरी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार दोपहर को अनुज व स्नेहा विश्वविद्यालय के डायनिंग हॉल के सामने पहुंचे। छात्र-छात्रा दोनों पहले आपस में वार्तालाप करने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मामूली नोकझोंक और धक्का मुक्की के बीच आरोपी अनुज ने स्नेहा को गोली मारी। 
विज्ञापन

छात्रा गोली लगने पर जमीन पर गिर पड़ी और छात्र बैग उठाकर बेखौफ वहां से चला गया। छात्र ने हॉस्टल के कक्ष संख्या-328 में पहुंचकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर डीसीपी साद मियां, एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार और एसीपी सार्थक सेंगर पुलिस बल के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें