दनकौर (संवाद)। माकनपुर खादर गांव में करीब 1 महीने पहले हुई दहेज हत्या के मामले में फरार देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि 5 लाख का कैश और कार नहीं देने पर ससुरालियों ने मिलकर विवाहिता की हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी 4 आरोपी और फरार हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र बदौली बांगर गांव निवासी शाहरुख ने 23 सितंबर को कराए केस दर्ज में कहा था कि उन्होंने करीब सवा दो वर्ष पहले अपनी बहन सन्नो और शबनम की शादी दनकौर कोतवाली के मकनपुर खादर गांव निवासी आमिर उर्फ कपिल और आबिद के साथ की थी। आरोप है कि 22 सितबंर को बहन सन्नो की दहेज की खातिर पति आमिर और अन्य ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में आरोपी पति और सास को जेल भेज चुकी है, जबकि आरोपी देवर आबिद को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।