फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निकाय चुनाव खत्म...अब भाजपा में जिलाध्यक्ष पद की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव खत्म...अब भाजपा में जिलाध्यक्ष पद की दौड़ शुरू
विज्ञापन

-इसी माह करेगी पार्टी जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा, कुछ ही जिलों में बनेंगे नए जिलाध्यक्ष

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निकाय चुनाव की प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद अब भाजपा में जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर भाग-दौड़ शुरू हो गई है। जिले के संभावित दावेदारों ने अपने-अपने आकाओं के पास चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं और संगठन के लिए किए गए कार्यों को गुणगान भी करना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए इस बार चुनाव प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि संगठन की ओर से नामों की ही अगले 15 दिन में घोषणा हो जाएगी।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष को अधिकतम दो बार के कार्यकाल का मौका दिया जा सकता है। जिलाध्यक्ष विजय भाटी का भी दो बार का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब उनकी जगह पर किसी दूसरे नेता को जिलाध्यक्ष बनाया जाना है। निकाय चुनाव से पहले ही भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष को लेकर निर्णय किया जाना था। मगर यह बात सामने आई कि यदि अभी जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया तो इससे संगठन में मनमुटाव होगा और उसका असर चुनाव पर पड़ेगा। अब निकाय चुनाव की विजय पर प्रदेशध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत अन्य नेताओं को बधाई देने के बहाने से जिलाध्यक्ष पद की लालसा वाले नेता पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं बात ही बात में नेताजी अपने द्वारा संगठन में लंबे समय से कर रहे कार्यों को भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि लोक सभा चुनाव अगले ही साल है, ऐसे में पार्टी नहीं चाहती कि जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हों। वर्तमान समय में सुभाष भाटी, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, पवन उर्फ बबली नागर, सरजीत नागर, मुकेश नागर, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, सेवानंद शर्मा और रवि जिंदल समेत करीब 15 नेता जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में है। संगठन के नेताओं का मानना है कि नगर निकाय चुनाव में जाति के अनुसार प्रत्याशियों का चयन किया गया था। इसलिए गौतमबुद्धनगर में प्राथमिकता पर गुर्जर समाज के नेता पर ही दांव खेला जा सकता है। हालांकि दादरी में जिस तरह से वैश्य समाज के नेता को निकाय चुनाव में बैठाया है तो उनकी ओर से भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें