फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में शुरू होगा बोटेनिकल गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर से शुरू होगी बोटेनिकल गार्डन मल्टी लेवल कार पार्किंग
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण की सेक्टर-38 ए स्थित बोटेनिकल गार्डन मल्टी लेवल कार पार्किंग को अक्तूबर में शुरू करने की योजना है। जिसकी कवायद जारी है। इस बाबत सोमवार को एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि सेक्टर-38 ए में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में सिविल, इलेक्ट्रिकल, उद्यान समेत अन्यों विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कार पार्किंग को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के मुताबिक आठ मंजिला कार पार्किंग में सात हजार कारों को खड़ी करने की जगह मिलेगी। इलेक्ट्रिक का काम चल रहा है। वहीं सिविल के काम के अंतर्गत फिनिशिंग चल रही है। सभी काम जल्द से जल्द पूरे कर इसे अक्तूबर में खोलने की योजना है। ताकि प्राधिकरण को राजस्व की प्राप्ति हो सके। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा सेक्टर-5 की पार्किंग भी अक्तूबर में शुरू करने की योजना है। यहां भी इलेक्ट्रिक का काम चल रहा है। इसके शुरू होने से 65 कारों को खड़ी करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें