ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी के पास सड़क किनारे जमा कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निवासियों ने बताया कि सड़क किनारे फैली कीचड़ के कारण लोगों को सड़क के बीच से चलना पड़ता है जिससे यातायात के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के समय स्थिति और कठिन हो जाती है। कई बार वाहन गुजरने पर कीचड़ उछलकर राहगीरों और आसपास खड़े लोगों के कपड़ों पर भी पड़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क किनारे की सफाई कर जल निकासी की सही व्यवस्था की जाए तो इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।