फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएस कर्मियों की हड़ताल आप की नीतियों का परिणाम : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एमटीएस कर्मियों की हड़ताल पर आप नेताओं की बयानबाजी को मगरमच्छ के आंसू बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मियों की सेवा शर्तें और वेतन सुधारने के लिए कटिबद्ध है। इस पर शीघ्र ही सामूहिक नीति के तहत निर्णय लिया जाएगा। एमटीएस कर्मियों को आज जिन आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वह केजरीवाल सरकार की नीतियों का परिणाम है जिसने दस वर्षों में एमसीडी को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया। यह समय डेंगू और मलेरिया की रोकथाम का है। ऐसे वक्त में कर्मियों की हड़ताल अमानवीय है। उन्होंने एमटीएस कर्मियों से अपील की कि वे समाजहित में कार्य पर लौटें और अपनी मांगों पर चर्चा के लिए महापौर राजा इकबाल सिंह से मिलें जिनके द्वार वार्ता के लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें