फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के क्रिकेट स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, मानव सेवा समिति, एनपीडीए एवं नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट की ओर से आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमएस स्पोर्ट्स ने विश्व फाल्कन को 75 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट अकादमी ने वंडर्स क्लब को 35 रन से मात दी। पहले मुकाबले में एमएस स्पोर्ट्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में विश्व फाल्कन आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। दीपेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में एस्टर क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में वंडर्स क्लब 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। अनिकेत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।