फोटो:
-ग्रेटर नोएडा के मृदुल तिवारी को लाइव वोटिंग के माध्यम से बाहर किया
-समर्थकों ने कहा, जानबुझकर किया, सोशल मीडिया पर निकाल रहे गुस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मृदुल तिवारी को बिग बॉस-19 से बाहर कर दिया गया। ऑनलाइन वोटिंग में सबसे कम वोट मिलने के बाद उनको घर से बाहर भेज दिया गया। उनके बाहर होने से समर्थक और परिजन नाराज हैं। सोशल मीडिया भी लोग बिग-बॉस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं मृदुल की बहन प्रगति तिवारी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर बिग बॉस के आयोजकों पर सवाल उठाए हैं। ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी में रहने वाले मृदुल को अगस्त माह में बिग बॉस-19 में प्रवेश मिला था। शहनाज गिल के भाई शाहबाज बदेशा से ज्यादा वोट हासिल कर मृदुल ने बिग बॉस में प्रवेश किया था। बिग बॉस के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।