ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा पुस्ता रोड के पास एक बाइक की टक्कर से कंपनी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। कॉसमॉस मीडिया प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड सिटी इकोटेक-3 स्थित कंपनी की एचआर मैनेजर अल्का सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारी गोरखपुर निवासी अवधेश कुमार यादव 14 फरवरी की रात साइकल से अपने घर नया गांव की जा रहे थे। कुलेसरा पुस्ता रोड के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो