फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आगरा से हरिद्वार नई रेल सेवा के लिए सांसद नवीन जैन ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा से हरिद्वार के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि आगरा से हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा शहर, बुलंदशहर और हापुड़ होते हुए मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार तक कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। जब कभी मथुरा और दिल्ली के बीच रेलवे स्टेशन पर किसी भी प्रकार का आकस्मिक कार्य होता है, तब भी आगरा से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन इसी मार्ग से आगरा-एत्मादपुर-हाथरस होते हुए जाती हैं। सांसद ने इंटरसिटी, उत्कल एवं उज्जैनी आदि ट्रेन जैसी आगरा से हरिद्वार मार्ग पर शुरू करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें