नोएडा। सेक्टर-125 में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेंद्र शर्मा ने कहा कि इमरान मसूद को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आम जनता, किसानों, युवाओं और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, महासचिव दयाशंकर पांडेय समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो