नोएडा। बुधवार को सेक्टर-115 स्थित स्वास्तिक क्रिकेट मैदान में स्वास्तिक प्रीमियर लीग अंडर-16 का लीग मैच हुआ। इसमें एमपी क्रिकेट अकादमी ने एसीसी नोएडा एक्सटेंशन को 9 विकेट से हराया। एसीसी नोएडा एक्सटेंशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 72 रन बनाए। एमपी क्रिकेट अकादमी ने सातवें ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कुश मिश्रा ने 38 रन बनाए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं मैच में 5 विकेट लेने वाले आयुष को सर्वश्रेष्ठ बॉलर चुना गया।