फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदहाल सड़क से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सड़क से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

यमुना सिटी संवाद। यमुना सिटी क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए लगातार सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे पर काम किया जा रहा है लेकिन कई महत्वपूर्ण स्थान ऐसे भी हैं, जहां सड़कें बदहाल हैं। ऐसी ही स्थिति यमुना एक्सप्रेसवे से छपरगढ़ की ओर उतरने वाले मार्ग की है, यहां सड़क कई स्थानों से टूट चुकी है। यह मार्ग केवल आसपास के गांवों के लिए ही नहीं बल्कि यमुना सिटी और आसपास विकसित हो रहे आवासीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचने का भी महत्वपूर्ण रास्ता है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ा हुआ हिस्सा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें