ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र स्थित एल्डिको रेजिडेंसी ग्रींस के पीछे युवक से मोबाइल फोन झपटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित आलोक गुप्ता का कहना है कि 29 जून की रात सेक्टर पाई-1 स्थित एल्डिको रेजिडेंसी ग्रींस के पिछले गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आए और मोबाइल फोन झपटकर भाग गए। मोबाइल में बैंक खातों, डिजिटल पेमेंट एप्लिकेशन, सिम कार्ड और अन्य निजी जानकारियां हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो