फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में युवक को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी महताब सिंह ने बताया कि 6 जून की सुबह उनके छोटे भाई अरविंद सिंह ने फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। अरविंद बाइक से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की ड्यूटी की रिहर्सल के लिए श्री गांधी इंटर कॉलेज घोड़ी बछेड़ा दादरी जा रहे थे। एक्सपो मार्ट वाले कट के पास परी चौक की ओर जाते समय पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में साइड मार दी। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें