कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
दादरी संवाद। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला फ्लाईओवर के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल के भाई ने कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के रोजा याकूबपुर गांव में निशांत नागर परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई द्विवज नागर 19 जून की शाम बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा से छपरौला जा रहा था। जब छपरौला फ्लाईओवर के सामने पहुंचा तो वैगनआर कार से बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।