बिलासपुर। बिलासपुर क्षेत्र में ट्यूबवेल और जनरेटर की मोटरें चोरी होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 10 दिनों के अंदर 15 से ज्यादा किसानों की मोटरें चोरी हो चुकी हैं, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इस मामले में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। सलेमपुर गुर्जर गांव में अब तक ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर महेश मालचंद, बबल धीरा, सलेमपुर के परविंदर हरे सिंह, कुलदीप, हरी सिंह, सुदेश, पप्पू शर्मा, किरण पाल, श्याम भाटी की मोटर चोरी हो चुकी हैं। संवाद