फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोगों को किया तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से तंबाकू छोड़ने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूक करना और इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में करीब 100 लोगों ने सहभागिता की और जागरूकता सत्र का लाभ उठाया।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिरुद्ध सक्सेना और डॉ. सुप्रकाश मंडल ने तंबाकू के विभिन्न रूपों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें