छात्राओं को जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित
बिलासपुर संवाद। कस्बे के एसडी कन्या इंटर काॅलेज में सोमवार को छात्राओं को पानी का महत्व बताया गया। इस दौरान उन्हें जल संरक्षण और इसके प्रबंधन की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आज पानी को नहीं बचाया तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों का जीवन संकट में आ जाएगा। प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने कहा कि पृथ्वी पर पीने के पानी का भंडार सीमित है। बढ़ती आबादी तथा प्रदूषण के कारण जल संकट गहराता जा रहा है। इसलिए जीवन और प्रकृति बचाने के लिए पानी की एक-एक बूंद बचाना आवश्यक है। बारिश के पानी को एकत्र करने के कई तरीके और वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में छात्राओं को दी गई।