फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मदर्स डे<bha>--</bha>- मां ने अपनी किडनी देकर बेटे को दिया दूसरा जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मदर्स डे: फोटो
विज्ञापन

मां ने अपनी किडनी देकर बेटे को दिया दूसरा जन्म

-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में अपने बेटे के साथ रहती हैं राजेश देवी
अंकित कुमार
ग्रेटर नोएडा। जन्म देने तक ही नहीं, बल्कि मां जीवन के हर सुख-दुख में भी अपने बच्चों के साथ खड़ी होती है। हर मुश्किल में डटकर बच्चाें की रक्षा करती है। इसका जीवंत उदाहरण सेक्टर बीटा-2 में रहने वाली राजेश देवी हैं। जिन्होंने 25 वर्ष पूर्व बेटे को जन्म दिया, लेकिन 9 वर्ष पूर्व उसी बेटे को दूसरा जन्म भी दिया। अपनी एक किडनी देकर उसका जीवन बचा लिया। अब दोनों मां-बेटा एक-दूसरे का ख्याल रख रहे है। इस मां के इस त्याग की मिसाल आसपास के इलाके में दी जाती है।
मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के अजायबपुर गांव की रहने वाली राजेश देवी पति की मौत के बाद अपने बेटे मनोज व बेटी का पालन पोषण कर रही है। करीब दस साल पहले मनोज को सिर में दर्द रहने लगा। जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। डाक्टर ने किडनी बदलने की सलाह दी, लेकिन परिवार को बाहर से किडनी नहीं मिली। इस पर डाक्टर ने परिवार के सदस्य की किडनी को भी उपयुक्त बताया। दोनों बच्चों की जिम्मेदारी होने के बावजूद राजेश देवी ने बेटे को एक किडनी दे दी। राजेश का कहना है कि पति की मौत के बाद दोनों बच्चे ही उसकी जिंदगी है। ऐसे में उनकी जिंदगी से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। भविष्य में भी अगर बच्चों पर कोई आपत्ति आती है तो इसी तरह उनका साथ देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
चिकित्सकों की देखभाल में रहते है मां-बेटा

पिछले नौ साल से दोनों मां-बेटा चिकित्सकों की देखभाल में ही रह रहे है। समय-समय पर मेडिकल टेस्ट होते हैं। दोनों को संक्रमण होने का खतरा रहता है। इस कारण घर से निकलना भी कम होता है। बेटा मनोज का कहना है कि मां भगवान का दूसरा रूप होती है। मैं मां को देवी की तरह पूजता हू। मां एक बार उसे दुनिया में लाई तो दूसरी बार जिंदगी जीने का मौका दिया है। मां की ममता सभी पर भारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें