नोएडा (संवाद)। सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर, सेक्टर-119 के सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-9 के लाल मंदिर समेत सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों ने मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की। जय मां दुर्गा समिति ट्रस्ट नोएडा की ओर से सलापुर दुर्गा मंदिर में मिथिला की परंपरा से पूजा की गई। समिति के अध्यक्ष यजमान जितेंद्र पाठक ने बताया कि इस वर्ष विशेष संयोग बन रहा है। दशमी की पूजा के अगले दिन ही ग्यारहवें दिन दशहरा मनाया जाएगा जिसे शुभ माना जाता है।