फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : अवैध संबंध छुपाने के लिए मां ने बेटे को सल्फास खिलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध छुपाने के लिए मां ने बेटे को सल्फास खिलाकर मार डाला
विज्ञापन

- प्रेमी ने बनाकर दिया था पाउडर, दवा के बहाने खिलाया, मां समेत चार गिरफ्तार
- अवैध संबंधों का पता चलने पर बेटे ने प्रेमी के घर पर की थी तोड़फोड़
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अवैध संबंधों को छुपाने के लिए महिला ने बेटे (11) को सल्फास की गोलियां पीस कर खिला दीं। तबीयत खराब होने पर बच्चे के चाचा और अन्य रिश्तेदार ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया। सात जुलाई को बच्चे का शव जिला संभल में सड़क किनारे मिला। बादलपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां भूरी, प्रेमी ओमपाल (58), बच्चे के चाचा मानक और रिश्तेदार अमर सिंह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
मूलरूप से संभल निवासी कल्याण सपरिवार बादलपुर के जानसमाना गांव में रहता है। उसकी दो शादियां हुईं हैं। पहली पत्नी बिमला से तीन बेटियां रिंकी, पिंकी और मनोरमा हैं। करीब 12 वर्ष पहले बिमला की मृत्यु के बाद कल्याण ने उसकी छोटी बहन भूरी से शादी कर ली। कल्याण और भूरी के तीन बच्चे अंकित (10), सोनू (8) और यशपाल (5) हैं। जानसामाना में भूरी के अवैध संबंध रेलवे विभाग में कीमैन ओमपाल से बन गए। अंकित ने 28 जून को ओमपाल और भूरी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। नाराज अंकित ने ओमपाल के घर जाकर अगले दिन तोड़फोड़ की थी। साथ ही पिता से भी इसकी शिकायत करने की बात कही थी।
विज्ञापन

इससे भूरी परेशान हो गई। आरोप है कि उसने ओमपाल के साथ मिलकर बेटे अंकित की हत्या की साजिश रची। भूरी के पेट में ट्यूमर है। जिसका इलाज कराने के लिए वह पति कल्याण के साथ 29 जून को संभल चली गई। दो जुलाई को भूरी और कल्याण वापस बादलपुर आनेवाले थे। भूरी ने वहीं से ओमपाल को कॉल कर अंकित को 500 रुपये देकर संभल भेजने को कहा। ओमपाल ने मां और पिता के बुलाने की बात कहकर अंकित को बस से रवाना कर दिया। अंकित संभल अपने चाचा मानक के पास पहुंचा। वहां से उसे ग्राम कठुआ में कल्याण की बड़ी बेटी रिंकी के पास छोड़ दिया गया। इस बीच छह जुलाई को भूरी सीधे रिंकी के पास पहुंची। वहां से अंकित को साथ लिया और रास्ते में उसे समझाने की कोशिश की। मगर जब वह मां की बात मानने को तैयार नहीं हुआ तो उससे माफी मांगी। इसके बाद अंकित कुछ शांत हो गया।
आरोप है कि उसकी तबीयत खराब होने की दुहाई देकर मां ने सल्फास का पाउडर खिला दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई तो चाचा मानक को बुलाया गया है। इस दौरान रिंकी के ससुर अमर सिंह, चाचा मानक उसे बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाने के लिए निकले। रास्ते में दम तोड़ने के कारण वह दोनों सड़क किनारे अंकित को फेंककर फरार हो गए।
उधर, जब अंकित की कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता कल्याण ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई। मगर 7 जुलाई को अंकित का शव संभल पुलिस को सड़क किनारे मिला। पुलिस ने जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को प्रेसवार्ता में डीसीपी सेंट्रल अनिल यादव, एसीपी-2 रमेश चंद्र पांडे ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने कहा कि भूरी को सल्फास का पाउडर ओमपाल ने दिया था।

भूरी ने देवर से भी अंकित की हत्या करने को कहा
अंकित को संभल बुलाने के बाद भूरी ने देवर मानक को उसकी हत्या करने की बात कही थी। मगर मानक ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। पुलिस भूरी और मानक के बीच भी अवैध संबंध की बात कह रही है।

भूरी ने भी की थी दूसरी शादी
कल्याण से पहले भूरी की शादी रविंद्र से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। जमीन के विवाद में रविंद्र ने एक शख्स की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूरे परिवार जेल भेज दिया था। इसी बीच बहन बिमला की मौत के बाद कल्याण और भूरी के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। जिसके बाद उसने कल्याण से शादी करने का फैसला किया। शादी के कुछ साल बाद ही भूरी का पड़ोस में रहने वाले ओमपाल से शारीरिक संबंध बन गए थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में सल्फास देने की हुई पुष्टि
अंकित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सल्फास खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने जांच कर अंकित की मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - अनिल कुमार यादव, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें