यमुना सिटी। नवरात्र के छठवें दिन क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां कात्यायानी की पूजा की। यमुना सिटी के सभी सेक्टरों और सोसाइटियों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु कतार में खड़े नजर आए। वातावरण भक्तिमय बना रहा और हर तरफ जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान कई भक्तों ने अन्न एवं फलों का दान भी किया। ब्यूरो