यमुना सिटी(संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में महिला को दहेज के लिए जलाने की आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। 21 अप्रैल को वारदात में 20 प्रतिशत जली महिला का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। आरोपी पति व अन्य फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़िता ज्योति के पिता खिजरपुर, अलीगढ़ निवासी वेदराम ने अपने दामाद विनीत व उसके रिश्तेदारों पर दहेज प्रताड़ना में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी कराई थी।