ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पाई और सेक्टर-37 में शनिवार को मदर डेयरी बूथ का उद्घाटन किया गया। रिटायर्ड ब्रिगेडियर ललित और गुनगुन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बूथों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम विधायक धीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। एमएलए टीम के सदस्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ शुरू होने से क्षेत्रवासियों को ताजा दूध और अन्य डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे दैनिक जरूरतों की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में संजय प्रताप सिंह, राजू भाटी समेत विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।