दादरी (संवाद)। रुपवास गांव के समीप गंगोत्री एन्क्लेव कॉलोनी में मां-बेटा के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। आठ माह बाद एक महिला समेत चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रुपवास गांव के समीप गंगोत्री एन्क्लेव में धर्मेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। 13 दिसंबर की शाम को उनकी पत्नी रीता देवी व पुत्र हर्ष घर पर थे। तभी पड़ोस में रहने वाले सुरेश कुमार, कुसुम, सागर व सुमित ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। आठ माह बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।